केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने फैंस को तगड़ा झटका दे दिया है। विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और ऐसा भी नहीं था कि वो खराब फॉर्म से गुजर रहे थे कि उन्हें संन्यास लेने की जरूरत पड़ जाए लेकिन उनके इस फैसले के बाद हर फैन यही जानना चाहता था कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया और अब उन्होंने खुद अपनी रिटायरमेंट के फैसले का कारण बताया है।

Advertisement

विलियमसन ने अपने बयान में कहा, "मैंने इस बारे में कुछ समय से सोचा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में ये साफ़ हो गया है कि यही सही समय है। इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मुझमें हमेशा से एक मज़बूत जुनून और भूख रही है और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया है। इससे कम कुछ भी करना सही नहीं होगा और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं अपनी शर्तों पर संन्यास ले रहा हूं।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस टीम के भविष्य को लेकर उम्मीद से भरा हुआ हूं। इस टीम में बहुत टैलेंट है और न्यूजीलैंड की इस टीम के साथ कुछ खास करने की सच्ची इच्छा है। ये एक ऐसी टीम है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं और इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा रहने के लिए मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं। ये हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि विलियमसन 16 साल के करियर में 378 मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से विदा ले रहे हैं। उन्होंने 19,346 इंटरनेशनल रन, 48 शतक और छह दोहरे शतक बनाए हैं। 2016 और 2024 के बीच, विलियमसन ने टीम के इतिहास के सबसे सफल दौर में सभी फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में टीम दो ICC वर्ल्ड कप फ़ाइनल और तीन सेमीफ़ाइनल में पहुंची और 2021 में पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ख़िताब भी जीता।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार