न्यूजीलैंड के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। विलियमसन ने पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन बनाया। इसके साथ ही एक गजब संयोग देखने को मिला। 

Advertisement

पहली पारी में जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने उन्हें बोल्ड किया और दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने उन्हें एलबीडबल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 144 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक टेस्ट मैच एक खिलाड़ी जिसके नाम के अंत में Son है, उसे दो अलग-अलग गेंदबाजों ने आउट किया है, और उन दोनों के नाम के अंत में भी Son है।   

Advertisement

गौरतलब है न्यूजीलैंड ने लॉर्ड्स स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते इंग्लैंड पर 165 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

अपनी पहली पारी में 378 रन बनाने के बाद कीवी टीम ने चौथे दिन मेजबान टीम को 275 रनों पर सीमित कर दिया और पहली पारी के आधार पर 103 रनों की लीड ली। फिर मेहमान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 62 रन बनाकर 165 रनों की मजबूत लीड ले ली है। दिन का खेल खत्म होने तक टॉम लाथम नाबाद (30 रन,73 गेंद, 3 चौके) और नाइटवॉचमैन नील वेगनर (नाबाद 2) नाबाद पेविलियन लौटे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार