11 फरवरी। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के ऊपर 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टीम के इस प्रदर्शन को बेहद शानदार करार दिया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने यहां बे ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में भारत को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। विलियम्सन ने मैच के बाद कहा, "यह एक शानदार और अद्भुत प्रदर्शन है। भारत ने हमें दबाव में लगा दिया था। लेकिन जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने गेंद के साथ वापसी की और उन्हें 300 के अंदर ही रोके रखा, वह लाजवाब था।"

भारत ने लोकेश राहुल (112) के करियर के पांचवें शतक की बदौलत सात विकेट पर 296 रन का स्कोर बनाया, जिसे न्यूजीलैंड ने 17 गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत को 14 साल बाद किसी द्विपक्षीय सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है।

कप्तान ने कहा, "हमें पता है कि वे (भारत) सभी प्रारुपों में एक बेहतरीन टीम है। लेकिन हमारे लिए यह जरूरी था कि हम अपनी भूमिका को पहचानें। मुझे उम्मीद है कि वनडे टीम अपने इस प्रदर्शन को आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रखेगी।"

विलियम्सन ने कंधे की चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे और इस मैच में टीम में उनकी वापसी हुई थी। उन्होंने अपनी चोट को लेकर कहा, "इसमें अच्छा सुधार हो रहा है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार