आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ शनिवार (4 नवंबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आए है जिससे यह संकेत मिले हैं कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में केन विलियमसन के बाएं हाथ के अंगूठे पर बॉल लग गई थी जिसके बाद स्कैन से पता चला था कि उन्हें फ्रैक्चर हुआ है। यही वजह है केन विलियमसन अब तक कीवी टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब विलियमसन की इंजरी ठीक होती नजर आ रही है ऐसे में वह एक बार फिर टीम की कमान संभाल सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि बीते समय में कीवी टीम को अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण लगातार ही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। टीम के गन गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन पूरी तरह फिट नहीं हैं, वहीं मैट हेनरी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं केन विलियमसन का वापस टीम में लौटना न्यूजीलैंड के लिए बड़ी राहत की खबर हो सकती है।

Also Read: Live Score

यह भी बता दें कि न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2023 में अपने शुरुआती 4 मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार तीन मैच गंवाने भी पड़े हैं। ऐसे में अब उन पर किसी भी हाल में जीत हासिल करने का दबाव होगा। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच गंवा देते हैं तो उनके लिए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार