New Zealand vs South Africa 2nd Semi Final Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार (5 मार्च) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

कीवी टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट में खेले गए 369 मैच की 439 पारियों में 18973 रन बनाए हैं। 27 रन बनाते ही वह इंटरनेशऩल क्रिकेट में 19000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशऩल रन बनाने के मामले में विलियमसन के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर हैं, जिन्होंने 450 मैच की 510 पारियों में 18199 रन बनाए हैं। 

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ विलियमसन का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 वनडे पारियों में 57.35 की औसत से 803 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंन  तीन शतक औऱ तीन अर्धशतक जड़े हैं. जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 145 रन रहा है। 

Advertisement

मौजूदा चैंपियंस में पाकिस्तान औऱ बांग्लादेश के खिलाफ हुए ग्रुप स्टेज के पहले दो मुकाबलों में विलियमसन का बल्ला नहीं चला था। इसके बाद भारत के खिलाफ उन्होंने फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। विलियमसन ने 3 मैचों में 87 रन बनाए, जिसमें बेस्ट स्कोर 81 रन रहा है।  

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका वनडे रिकॉर्ड

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 73 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 26 मैच और साउथ अफ्रीका ने 42 मैच जीते हैं। वहीं 5 मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार