PAK vs NZ: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड टीम की बैटिंग के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कीवी कप्तान केन विलियमसन को आपा खोते हुए देखा गया। कूल और शांत स्वभाव के लिए जाने-जाने वाले विलियमसन लाइव मैच के दौरान काफी ज्यादा झल्ला जाते हैं।

Advertisement

दरअसल हुआ यूं कि, हाारिस रऊफ की गेंद पर केन विलियमसन ने रन लेते ही सिंगल के लिए कॉल किया। केन विलियमसन जब रन ले रहे थे तब उन्हें गुस्से में अपना आक्रोश प्रकट करते हुए देखा गया। केन विलियमसन के गुस्से के पीछे की वजह शायद साइट स्क्रीन के पास हलचल थी।

Advertisement

विलियमसन को अंपायर से भी इसकी शिकायत करते हुए देखा गया। दरअसल, जब गेंदबाज के पीछे साइट स्क्रीन के पास कोई शख्स आता-जाता है या हलचल करता है इससे बैटर का ध्यान भंग होता है। शायद शॉट खेलते वक्त विलियमसन का ध्यान भंग हो गया था इसी के चलते वो काफी ज्यादा गुस्सा थे।

बता दें कि दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए हैं। अफरीदी पाकिस्तान की तरफ से सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके। मैच जीतने वाली टीम रविवार 13 नवंबर 2022 को फाइनल मुकाबला खेलेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ कल दूसरा सेमीफाइऩल मुकाबला खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार