न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है जिसका मतलब ये है कि कीवी टीम को अपने स्टार बल्लेबाज़ के बिना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ खेलनी होगी। क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, विलियमसन ने इस सीरीज़ से हटने का फैसला किया है।

Advertisement

विलियमसन के साथ डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, फिन एलन और टिम सीफर्ट ने भी इस बार आराम करने का विकल्प चुना है। इन पांचों खिलाड़ियों ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) के साथ एक नए "कैज़ुअल कॉन्ट्रैक्ट" पर सहमति जताई है। इस समझौते के तहत, वो आने वाले महीनों में अपनी पसंद की टी-20 सीरीज़ चुन सकते हैं और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें कोचिंग, मेडिकल सपोर्ट, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मदद, जिम और अन्य क्रिकेट सुविधाओं का उपयोग शामिल है। NZC के सीईओ स्कॉट वेनिंक ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "हम चाहते हैं कि हमारे बेहतरीन टी-20 खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह तैयार रहें। ये अनौपचारिक समझौता खिलाड़ियों की ब्लैककैप्स के प्रति प्रतिबद्धता दिखाता है। बदले में हम अपनी हाई-परफॉर्मेंस प्रणाली के जरिए उन्हें पूरा समर्थन देंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

केवल विलियमसन ही नहीं, बल्कि फिन एलन भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से बाहर रहेंगे। एलन अभी तक हाल ही में लगी पैर की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। इसी वजह से उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है। न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ 1 अक्टूबर से शुरू होगी। सभी मुकाबले माउंट माउंगानुई के मैदान पर खेले जाएंगे। ये सीरीज़ दोनों टीमों के लिए 2026 वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार