भारत के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (ICC World Test Championship Final) जीतने के बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम की चौतरफा तारीफ हो रही है। इस दौरान दोनों टीमों ने जिस खेल भावना और आदर के साथ ये महामुकाबला खेला, वो भी क्रिकेट जगत के लिए एक मिसाल बन गया।

Advertisement

हालांकि, कीवी टीम की जीत के बाद एक ऐसा पल भी आया जिसने सभी क्रिकेटप्रेमियों को भावुक कर दिया और ये पल था जब कीवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को गले लगा लिया था। अब खुद विलियमसन ने ये बताया है कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ।

Advertisement

इंडिया टुडे' को दिए गए इंटरव्यू में विलियमसन ने कहा, 'विराट और मैं एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं, हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और इस खेल का हिस्सा होना हमेशा मेरे लिए शानदार रहा है। इसलिए मैच के आखिर में वो पल भी काफी अच्छा था।'

आपको बता दें कि विराट और विलियमसन की मुलाकात 13 साल पहले अंडर-19 विश्व कप के दौरान हुई थी जहां न्यूज़ीलैंड और भारत की टीमें सेमीफाइनल में भिड़ी थी और इन दोनों टीमों की कप्तानी भी विराट और विलियमसन ही करते हुए दिखे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार