न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कोहनी में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ 20 मार्च से शुरू होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के मेडिकल मैनेजर डेल शैकेल ने कहा कि विलियमसन बाईं कोहनी में दर्द से परेशान है और उन्हें तुरंत उपचार की जरूरत है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के मेडिकल मैनेजर ने अपने कप्तान के बारें में बात करते हुए कहा, "केन अपने कोहनी में लगी चोट को ठीक करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनके इतनी कोशिशों के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है और इसलिए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि वो न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेल रहे है इसलिए उनपर ज्यादा दबाव आ रहा हैं।

इसके अलावा आईपीएल 2021 की शुरूआत भी 9 अप्रैल से होगी और विलियमसन इस टी-20 लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। लेकिन अगर उनकी चोट में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें शुरूआत के कुछ मैच छोड़ने पड़ सकते हैं।

न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने भी यह खुलासा किया कि विलियमसन के लिए मैचों से दूरी बनाना बेहद मुश्किल था लेकिन आने वाले दिनों में कुछ बड़े टूर्नामेंट आने वाले है इसलिए उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार