23 अगस्त, 2025 को लॉर्ड्स में द हंड्रेड 2025 के 26वें मैच में लंदन स्पिरिट ने शानदार खेल दिखाते हुए सदर्न ब्रेव को 47 रनों से हरा दिया। लंदन स्पिरिट के कप्तान केन विलियमसन ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। विलयमसन ने द हंड्रेड में अपना पहला अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया।

Advertisement

विलियमसन ने अपनी पारी के दौरान इंग्लैंड के इंटरनेशनल गेंदबाजों की जमकर कुटाई की जिसमें जोफ्रा आर्चर और रीस टोप्ली जैसे गेंदबाज शामिल रहे। विलियमसन ने आउट होने से पहले 28 गेंदों में 53 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी शामिल रहे। उनकी इस पारी के चलते लंदन स्पिरिट ने 100 गेंदों में 186 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

विलियमसन के अलावा लंदन स्पिरिट के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और जेमी स्मिथ ने भी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वॉर्नर ने 25 और जेमी स्मिथ ने 44 रन बनाए जिसके चलते स्पिरिट की टीम 186 तक पहुंच पाई। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, सदर्न ब्रेव की शुरुआत लड़खड़ा गई, जेम्स विंस (4) और ल्यूस डू प्लॉय (7) सस्ते में आउट हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद जेसन रॉय (23 गेंदों पर 37) और जेम्स कोल्स (10 गेंदों पर 18) ने पारी को संभालने की कोशिश की मगर उनके जल्दी-जल्दी आउट होने से ब्रेव मैच से बाहर हो गए। लॉरी इवांस ने 21 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 37 रनों की तेज़ पारी खेली, लेकिन निचले क्रम से उन्हें सहयोग नहीं मिला। ब्रेव की टीम 111/4 से 92 गेंदों में 139 रन पर ऑल आउट हो गई। रिचर्ड ग्लीसन (3/30) और लियाम डॉसन (3/23) ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि जेमी ओवरटन ने 2/35 रन देकर योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार