न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही समय बाद नई जिम्मेदारी संभाल ली है। विलियमसन अब द हंड्रेड (The Hundred 2026) सीजन में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के पुरुष टीम के बैटिंग कोच की भूमिका में नजर आएंगे। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने पहले नवंबर 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाई और फिर 12 जून 2026 को वनडे और टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने का फैसला कर लिया।

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब विलियमसन एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। द हंड्रेड की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी पुरुष टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है। केन विलियमसन पहले से ही सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर थे। फ्रेंचाइजी के मालिक डॉ. संजीव गोयनका ने उन्हें टीम की रणनीति, मैच प्लानिंग और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए अपने साथ जोड़ा था।

विलियमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स में मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर टीम की रणनीतियों पर काम किया था। अब द हंड्रेड में भी वह लैंगर के साथ काम करेंगे, जो मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के पुरुष टीम के हेड कोच हैं।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम 23 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में लंदन स्पिरिट के खिलाफ मुकाबले के साथ इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम 26 जुलाई को बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ अपना पहला घरेलू मैच खेलेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का पुरुष टीम स्क्वाड
जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन, जोश टंग, एडेन मार्करम (कप्तान), नूर अहमद, लियाम डॉसन, लुईस डु प्लॉय, टिम सीफर्ट, सॉनी बेकर, गस एटकिंसन, टॉम मूर्स, तवांडा मुयेये, टॉम हार्टली, मैक्स होल्डन, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, पॉल वाल्टर, जेम्स सेल्स और एडम फिंच।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार