न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉनवे (Devon Conway) का कहना है कि साउथेम्पटन में अभ्यास मैच के दौरान टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का उन्हें बल्लेबाजी करते देखना डरावना था।29 वर्षीय बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ दो जून से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए कीवी टीम के 20 सदस्यीय दल का हिस्सा हैं।

Advertisement

कॉनवे ने शनिवार को खेले गए अभ्यास मैच में लाथम इलेवन के लिए खेलते हुए विलियमसन इलेवन के खिलाफ नाबाद 55 रन बनाए और टेस्ट डेब्यू के लिए अपना दावा पुख्ता कर लिया।

Advertisement

कॉनवे ने कहा, "जब विलियमसन आपको बल्लेबाजी करते देख रहे हो तो यह डरवाना लगता है। दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज में से एक विलियमसन आपको देख रहे हैं। इसके बाद टिम साउदी जैसे गेंदबाज का सामना करना जो लंबे समय से टीम में है।"

उन्होंने कहा, "मुझे अभ्यास मैच में रॉस टेलर के साथ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला जिससे मुझे दुख हुआ। लेकिन उम्मीद करता हूं कि एक दिन मुझे यह अवसर मिलेगा।"

टेस्ट डेब्यू करने पर उन्हें क्या हासिल करने की उम्मीद है। इस पर कॉनवे ने कहा, "मैं खुद को ऐसा बल्लेबाज बनते देखना चाहता हूं जो कहीं भी बल्लेबाजी कर सके। अगर मुझे टेस्ट, वनडे और टी20 में शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा तो मैं इसके लिए तैयार हूं।"

उन्होंने कहा, "यह बस खेल के अलग परिदृश्य और स्थिति में ढलने की बात है जिसके हिसाब से आपको बल्लेबाजी करनी होती है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार