कोलकाता, 15 अप्रैल (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदरबाद ने शनिवार देर रात खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच रनों से मात देकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में जीत की हैट्रिक पूरी की। 

Advertisement

कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान में यह सनराइजर्स हैदराबाद की पहली जीत है। इससे पहले हैदराबाद ने जो पांच मुकाबले यहां खेले थे उसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

सीजन के अपने तीसरे मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए कोलकाता को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 138 रनों पर सीमित कर दिया और फिर कप्तान विलियमसन (50) की अर्धशतकीय पारी के दम पर इस लक्ष्य को 19 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हैदराबाद का पहला विकेट 32 के कुल स्कोर पर रिद्धिमान साहा (24) के रूप में गिरा। उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया। साहा ने 15 गेंदों पर पांच चौके लगाए। नरेन ने इसके बाद शिखर धवन (7) को 42 के कुल स्कोर पर बोल्ड किया।

 

कुलदीप यादव ने 55 के कुल स्कोर पर मनीष पांडे को पवेलियन भेजा। यहां हैदराबाद की टीम परेशानी में थी, लेकिन कप्तान ने शाकिब अल हसन (27) के साथ मिलकर टीम को संकट से निकाल जीत के करीब ले गए। इसी बीच पीयूष चावला ने शाकिब को बोल्ड कर दिया। शाकिब का विकेट 114 के कुल स्कोर पर गिरा।

Advertisement

कप्तान 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 44 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

युसूफ पठान ने अंत में सात गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाते हुए हैदराबाद को जीत दिलाई।

इससे पहले, हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे जिन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 26 रन दिए और तीन विकेट हासिल किए। शाकिब अल हसन और मैन ऑफ द मैच बिलि स्टानलेक ने चार-चार ओवरों में 21-21 रन दिए और दो-दो विकेट लिए। 

Advertisement

कोलकाता ने इस बार अपनी सालमी जोड़ी में बदलाव किया और क्रिस लिन के साथ रोबिन उथप्पा (3) को पारी की शुरुआत करने को भेजा। हालांकि उसका यह पैंतरा सफल नहीं हुआ और उथप्पा तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेवर कुमार का शिकार बन गए।

 

इसके बाद नितिश राणा (18) ने लिन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। सातवां ओवर जैसे ही खत्म हुआ बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा। कुछ देर बाद मैच फिर शुरू हुआ और चौथी गेंद पर राणा को मनीष पांडे ने शानदार कैच लेकर पवेलियन भेज दिया। बिलि स्टानलेक की गेंद पर राणा 55 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।

सुनील नरेन (9) को शाकिब ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर पवेलियन भेज दिया। स्टानलेक और मनीष की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल दिखाया और खतरनाक आंद्रे रसैल (9) को पवेलियन भेजा। रसैल का विकेट 96 के कुल स्कोर पर गिरा। शुभमन गिल आईपीएल के पहले मैच में सिर्फ तीन रन बना पाए।

Advertisement

कप्तान दिनेश कार्तिक 27 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बना पाए।

शिवम मावी ने सात रन बनाए और आखिरी गेंद पर आउट हुए। मिशेल जॉनसन चार रनों पर नाबाद रहे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार