वेलिंग्टन, 20 मई | न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि केन विलियमसन की टेस्ट कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है और उनकी जगह टॉम लाथम को क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारुप की कप्तानी सौंपी जा सकती है। आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ होने के बाद विलियमसन की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे और कुछ लोगों का कहना था कि तीनों प्रारुप में कप्तानी करने के कारण उनके ऊपर ज्यादा बोझ पर रहा है।

Advertisement

क्राउड गोज वाइल्ड के प्रसारणकर्ता जेम्स मैक्ओनी ने हाल में दावा किया था कि टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड लाथम को टेस्ट टीम की कप्तानी बनाना चाहते हैं और उनकी योजना कप्तान बदलने की है।

Advertisement

वाइल्ड ने कहा था, " केन विलियमसन की टेस्ट कप्तानी को खतरा है। कोच स्टीड लाथम को टेस्ट कप्तान बनाने के पक्ष में हैं। इससे केन के लिए टी 20 की कप्तानी करना आसान होगा और उन पर वर्कलोड का ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ेगा।"

हालांकि अब न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इन दावों को खारिज कर दिया है। न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के एक प्रवक्ता ने न्यूजहब से कहा, " इस दावे में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है कि केन की कप्तानी को खतरा है। "

आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ होने के बाद न्यूजीलैंड को भारत के हाथों अपने घर में ही पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 0-5 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद हालांकि टीम जीत की पटरी पर लौट आई थी और उसने वनडे तथा टेस्ट सीरीज में भारत को मात दी थी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार