बेंगलुरू, 4 मई (CRICKETNMORE)| कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 70) की टिकाऊ पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही है।

Advertisement

आठवें ओवर में मैदान पर कदम रखने वाले विलियमसन ने विकटों के गिरते सिलसिले के बीच एक छोर संभाले रखा और शानदार अर्धशतकीय पारी खेल कर टीम को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 175 रनों का मजबूत स्कोर दिया। 

Advertisement

उन्होंने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना किया, और पांच चौके व चार छक्के जड़े। विलियमसन ने आखिरी ओवर में 28 रन जोड़े। उमेश यादव द्वारा फेंके गए इस ओवर में विलियमसन ने दो छक्के और दो चौके मारे। 

बेंगलोर के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए। नवदीप सैनी के हिस्से दो विकेट आए। 

हैदराबाद की सालमी जोड़ी रिद्धिमान साहा और मार्टिन गुप्टिल ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन टांगे। 11 गेंदों में चार चौकों की मदद से 20 रन बनाने वाले साहा के विकेट के साथ इस साझेदारी का अंत सैनी ने किया। 

गुप्टिल की पारी पर ब्रेक ऑफ स्पिनर सुंदर ने लगाया। सुंदर ने किवी बल्लेबाज को 60 के कुल स्कोर पर कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया। गुप्टिल ने 23 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। पिछले मैच के हीरो मनीष पांडे नौ रन ही बना सके। वह 61 के कुल योग पर सुंदर का दूसरा शिकार बने। 

Advertisement

विजय शंकर अच्छा खेल रहे थे। हैदराबाद को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होने लगी थी, तभी सुंदर ने शंकर को कोलिन डी ग्रांडहोम की मदद से पवेलियन में बैठा दिया। शंकर ने 18 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 27 रनों की पारी खेली। 

युसूफ पठान सिर्फ तीन रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। मोहम्मद नबी और राशिद खान भी जल्दी पवेलियन लौट लिए। दोनों ने क्रमश: चार और एक रन बनाया। 

यहां से विलियमसन ने तेजी दिखाई। आखिरी पांच ओवरों में मेहमान टीम ने तीन विकेट खोते हुए 53 रन जुटाए। 

Advertisement

सुंदर और सैनी के अलावा बेंगलोर के लिए चहल और कुलवंत खेजरोलिया ने एक-एक विकेट लिए।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार