नई दिल्ली, 27 जुलाई | भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान का अमेरिका में यह कबूल करना कि उनके देश में हजारों आंतवादियों को पनाह दी गई है, की तारीफ की जानी चाहिए लेकिन इसके बाद अब पाकिस्तान को अपने आप में सुधार करना होगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सासंद और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर ने कहा कि इमरान के मानने भर से कुछ नहीं होता क्योंकि जब तक पाकिस्तान इन आतंकवादियों के खिलाफ कदम नहीं उठाएगा, तब तक दोनों देशों के बीच के कूटनीतिक रिश्ते नहीं सुधरेंगे। 

Advertisement

दोनों पूर्व खिलाड़ी शुक्रवार को विजय दिवस के मौके पर समाचार चैनल एबीपी न्यूज द्वारा यहां आयोजित शखर सम्मेलन में अपने विचार रख रहे थे। कपिल और इमरान क्रिकेट का मैदान साझा कर चुके हैं लेकिन गम्भीर को इमरान के साथ खेलने का मौका नहीं मिला है। इमरान को दुनिया के महानतम हरफनमौला खिलाड़ियों मेंएक माना जाता है।

Advertisement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने मंगलवार को न्यूयार्क में कहा था कि अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों या कश्मीर में प्रशिक्षण लेकर लड़ने वाले करीब 40,000 आतंकी उनके देश में रहे हैं। 

इस पर जब कपिल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "पहली बार किसी पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने इस तरह की बात कबूली है, इसलिए इसकी तारीफ करनी चाहिए। वो भी एक बड़े मंच पर। मैं इसे सकारात्मक तरीके से देखता हूं। लेकिन अब पाकिस्तान को सुधार करना चाहिए। यहां से बेहतरी होनी चाहिए, ऐसी मैं उम्मीद करता हूं। हमें उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए हालांकि ज्यादा समय नहीं देना होगा और हमें अपने आंख और कान खोल के रखने चाहिए ताकि हम सतर्क रह सकें। रिश्ते बेहतर होने चाहिए लेकिन हमारी शर्त पर।"

वहीं, गौतम ने पाकिस्तान के प्रति सख्त रूख अख्तियार करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कबूलनामे से फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है तो उनके द्वारा उठाए गए कदमों से और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने के लिए सकारात्मक पहल कर सकते हैं।

गौतम ने कहा, "मेरा यह निजी तौर पर मानना है कि मुझे इमरान के मानने से फर्क नहीं पड़ता। जब वह आंतकवाद के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते तब तक कबूलनामा बेमानी है। मानने में और कदम उठाने में जमीन आसमान का फर्क है। अगर वो हाफिज सईद और बाकि आंतकवादियों को भारत को सौंपते हैं, यह सही दिशा में उठाया गया कदम होगा।"

Advertisement

गौतम ने कहा, "मैं बदलाव देखना चाहता हूं लेकिन यह बदलाव पाकिस्तान की तरफ से देखना चाहता हूं। हम भी चाहते हैं कि शांति रहे लेकिन यह एक तरफ से नहीं हो सकती। पाकिस्तान को आतंकवाद खत्म करना होगा क्योंकि हमारा धैर्य खत्म हो चुका है और यह हमने पुलवामा आतंकवादी हमले के बालाकोट हवाई हमले के रूप में बाद यह बता दिया है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार