रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के (Most T20I Sixes) जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड आखिरकार टूट गया। ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह (Karanbir Singh) 207 छक्कों के साथ अब इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं औऱ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
ऑस्ट्रिया और हंगरी के बीच रविवार, 28 जून को खेले गए मैच में करणबीर ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ा। ऑस्ट्रिया के कप्तान करणबीर ने इस मैच में 12 छक्के लगाए और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
करणबीर ने इस मुकाबले में 57 गेंदों में 164 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 322 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में हंगरी की टीम 165 रनों पर ऑलआउट हुई औऱ ऑस्ट्रिया ने 157 रन से मुकाबला जीता।
बता दें कि रोहित के नाम टी-20 इंटनरेशनल में 151 पारियों में 105 छक्के दर्ज हैं। वहीं करणबीर ने उनके रिकॉर्ड को सिर्फ 59 पारियों में ही तोड़ दिया। इस तरीके से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने का रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूट गया।
करणबीर ज़बरदस्त फ़ॉर्म में हैं और नेशनल क्रिकेट टीम के लिए आसानी से रन बना रहे हैं। ऑस्ट्रिया के लिए अपने पिछले पांच मैचों में, उन्होंने ने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है।
इस फॉर्मेट में उनके आंकड़ों की बात करें तो करणबीर ने 60 मैच की 59 पारियों में 48.71 की औसत औऱ 175,41 की स्ट्राईक रेट से 2533 रन बनाए, जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
207 - करणबीर सिंह (59 पारियां)
205 - रोहित शर्मा (151 पारियां)
196 - मुहम्मद वसीम (99 पारियां)
179 - सूर्यकुमार यादव (107 पारियां)
175 - जोस बटलर (143 पारियां)
173 - मार्टिन गुप्टिल (118 पारियां)
166 - बाबर हयात (108 पारियां)
157 - सैयद अजीज (119 पारियां)
156 - रोवमैन पॉवेल (106 पारियां)
Also Read: LIVE Cricket Score
150 - ग्लेन मैक्सवेल (118 पारियां)