17 नवंबर। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 41 रनो से जीत हासिल करने में सफल रही। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बनाए जिसके जबाव में वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट पर 106 रन बना पाई।
Advertisement
अफगानिस्तान की ओर से करीम जानत ने 18 गेंद पर 26 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर गुलबदीन नायब ने 24 रनों की पारी खेली। वहीं वेस्टइंडीज के लिए सर्वोच्च स्कोर दिनेश रामदीन का रहा जिन्होंने 24 रनों की पारी खेली।
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट करीम जानत ने 5 विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच का खिताब करीम जानत को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया।