दिल्ली कैपिटल्स  (Delhi Capitals) ने चोट के कारण आईपीएल-13 से बाहर हुए लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) के स्थान पर प्रवीण दुबे (Pravin Dubey) के साथ करार किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। कर्नाटक के रहने वाले दुबे ने अपने राज्य के लिए 14 घरेलू टी-20 मैच खेले हैं और 6.87 के औसत से 16 विकेट लिए हैं।

Advertisement

प्रवीण यूएई में ही मौजूद हैं, वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में नेट गेंदबाज की भूमिका निभा रहे थे। 27 साल के प्रवीण को आईपीएल 2016 की नीलामी में 35 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि दो सीजन टीम के साथ रहने के बावजूद भी उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 

Advertisement

अमित तीन अक्टूबर को शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में अपनी उंगली चोटिल कर बैठे थे। इसके कारण वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनकी सर्जरी हुई है और इस समय वे रिकवरी कर रहे हैं।

आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले अमित ने इस सीजन सिर्फ तीन मैच खेले थे और तीन विकेट अपने नाम किए।

अमित ने आईएएनएस से कहा था, "मुझे नहीं पता था कि यह चोट इतनी गंभीर हो जाएगी। मुझे लगा था कि यह एक या दो मैच के लिए होगी। मैं खेलते हुए, गेंद को कैच करते हुए चोटिल हुआ, अपना 100 फीसदी देते हुए, यह संतोषजनक है। यह फिटनेस से संबंधित चोट नहीं है इसलिए मैं ठीक हूं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार