करुण नायर (Karun Nair Record) का विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। विदर्भ के कप्तान करुण ने गुरुवार (16 जनवरी) को ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली महाराष्ट्र की टीम के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

करुण 25वें ओवर में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए, जब ध्रुव शौरे और यश राठौड़ के बीच हुई 224 रनों की ओपनिंग साझेदारी टूटी। 200 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए करुण ने 44 गेंदों में नाबाद 88 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के जड़े। मौजूदा टूर्नामेंट में सात पारी में यह उनका छठा पचास प्लस स्कोर है। 

Advertisement

करुण ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास मे एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 33 साल के करुण टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार आउट हुए हैं औऱ उन्होंने 752 की औसत से 752 रन बनाए हैं। वह पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के एक सीजन में बतौर कप्तान 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋतुराज गायकवाड़ के नाम था, जिन्होंने 2022-23 के सीजन में 5 पारियों में 220 की औसत 660 रन बनाए थे। 

बता दें कि करुण ने इस सीजन पांच शतक लगाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक के मामले में तमिनलनाडु ने एन जगदीशन की बराबरी की। उन्होंने 2022 में यह कारनामा किया था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में विदर्भ ने महाराष्ट्र को 69 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, यह पहली बार है जब विदर्भ इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 380 रन का विशाल स्कोर बनाया। यश ने 101 गेंदों में 116 रन और ध्रुव ने 120 गेंदों में 114 रन की पारी खेली। वहीं करुण के अलावा जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में महाऱाष्ट्र 7 विकेट गवाकर 311 रन ही बना सकी। अर्शिन कुलकर्णी ने 101 गेंदों में 90 रन, अंकित बवाने ने 49 गेंदों में 50 रन औरर निखिल नाईक ने 26 गेंदों में 49 रन का योगदान दिया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार