करुण नायर (Karun Nair) ने वड़ोदरा के मोती बाग स्टेडियम में विदर्भ औऱ राजस्थान के बीच खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तूफानी पारी से धमाल मचा दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विदर्भ के कप्तान करुण ने 82 गेंदों में 13 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इस मुकाबले में विदर्भ ने राजस्थान को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उनके अलावा ध्रुव शोरे ने 131 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद स नाबाद 118 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 200 रन की विजयी साझेदारी की। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। इसके जवाब में विदर्भ ने 43.3 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

बता दें मौजूदा विजय हजारी ट्रॉफी में करुण का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में 664 की औसत से 664 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 5 शतक जड़े हैं। उन्होंने पिछली छह पारियों में क्रमश: 122*, 112, 111*, 163*, 44*, 112*  रन बनाए हैं। वह इस सीजन में सिर्फ एक बार ही आउट हुए हैं। 

करुण आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। 

बनाया खास रिकॉर्ड

Advertisement

देवदत्त पडिक्कल (4, 2020-21) और जगदीसन के बाद लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार चार शतक बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि जगदीसन ने 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान लगातार पांच शतकों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, केवल कुमार संगकारा (4) और अलविरो पीटरसन (4) ने भारत के बाहर लगातार चार लिस्ट ए शतकों की उपलब्धि हासिल की है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार