कोलंबो, 6 अगस्त| दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद 136) की शानदार शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को फॉलोऑन संभालते हुए भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं। हालांकि, वह भारत की ओर से बनाए गए स्कोर से अब भी 137 रन पीछे है। करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 28) नाबाद हैं।  अपने तीसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 209 रनों से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम ने रविवार को दिन के पहले सत्र में अपने दो विकेट गंवाए। LIVE SCORE

पहले दिन की नाबाद जोड़ी करुणारत्ने और मेलिंडा पुष्पकुमारा (16) ने तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 230 तक पहुंचाया था कि इसी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन ने पुष्पकुमारा को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

इसके बाद करुणारत्ने का साथ देने आए कप्तान दिनेश चांडीमल केवल दो रन ही बना पाए थे कि वह रवींद्र जड़ेजा की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों लपके गए। चांडीमल के आउट होने के बाद मैथ्यूज ने करुणारत्ने के साथ टीम की पारी को संभाला और भोजनकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए 61 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। करुणारत्ने ने अब तक अपनी पारी में 288 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके लगाए हैं।  भारत के लिए इस पारी में उमेश यादव, अश्विन, जडेजा और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 622 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसी स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की पहली पारी 183 रनों पर ही समेट दी।  कप्तान विराट कोहली ने इसके बाद श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार