Australia vs West Indies 2nd Test: वेस्टइंडीज के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज केवम हॉज (Kavem Hodge) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 74 गेंदों का सामना कर 29 रन की पारी खेली। वह ट्रेविस हेड के हाथों रनआउट होकर पवेलियन लौटे। अपनी इस पारी के दौरान हॉज कुछ ऐसा करते हुए दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 
Advertisement

 नाथन लियोन की गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए हॉज ऐब्डामनल एरिया से गेंद को रोकते हुए नजर आए। एक बार तो इसमें अच्छे से सफल रहे लेकिन दूसरी बार जब उन्होंने ऐसा किया था तो गेंद उनके ऐब्डामनल गार्ड पर जाकर लगी, जिसके बाद वह दर्द से कराहते हुए नजर आए। 

Advertisement

ह़ॉज ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज ने 64 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद दबाव भरी स्थिति में उनके बल्ले से यह पारी आई। 

बता दें कि हॉज की यह डेब्यू टेस्ट सीरीज थी और उन्होंने क्रिक मैकेंजी के बाद टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। हॉज के 2 मैच में 28.75 की औसत से 115 रन बनाए। 

Also Read: Live Score

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाकर पारी घोषित की जिससे वेस्टइंडीज को 22 रन की बढ़त मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार