Kavya Maran: सनराइजर्स ईस्टर्न कैप (Sunrisers Eastern Cape) ने शनिवार (10 फरवरी) को न्यूलैंड्स में खेले गए SA20 2024 के फाइनल में डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) को हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। ग्रुप स्टेज में  टॉप पर रहने के बाद सनराइजर्स ने फाइनल में शानदार जीत हासिल की।

 
Advertisement

पहले दो सीजन में लगातार दूसरी बार सनराइजर्स ईस्टर्न केप के चैंपियन बनने के बाद फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्‍या मारन बहुत खुश नजर आईं। जीत पर उनके रिएक्शन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि आईपीएल में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ एक बार ही खिताब जीत पाई है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए।  ट्रिस्टन स्टब्स ने 30 गेंदों में नाबाद 56 रन औऱ टॉम एबेल ने 34 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। इसके अलावा जॉर्डन हरमन ने 26 गेंदों में 42 रन और कप्तान एडेन मार्करम ने भी 26 गेंदों में 42 रन (नाबाद) बनाए।

सुपर जायंट्स के लिए कप्तान केशव महाराज ने 2 विकेट औऱ रीस टॉप्ले ने 1 विकेट लिया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स 17 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। वियान मल्डर ने 38 रन और ड्वेन प्रिटोरियस ने 28 रन बनाए। इसके अलावा कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सका। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

Also Read: Live Score

Advertisement

सनराइजर्स के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मार्को यान्सेन ने 5 विकेट झटके।  डेनियल वॉरेल,ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट, साइमन हारमर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार