Kavya Maran Reaction on Kamindu Mendis Free Hit Miss: आईपीएल(IPL) 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ SRH ने ना सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी 9वें से 8वें स्थान पर छलांग लगाई।

Advertisement

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो कामिंदु मेंडिस रहे जिन्होंने पहले तो फील्डिंग के दौरान एक गज़ब का कैच पकड़ा और गेंद से भी एक विकेट चटकाया। इसके बाद जब बैटिंग में उनकी जरूरत पड़ी तो उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, उनकी बैटिंग के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन उनसे नाखुश दिखीं और उनका रिएक्शन वायरल हो गया।

Advertisement

ये घटना तब देखने को मिली जब कामिंदु मेंडिस ने फ्री हिट पर छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को छू भी नहीं पाए। इसके बाद जैसे ही कैमरामैन ने फोकस 32 वर्षीय काव्या पर किया तो वो काफी नाखुश दिखीं। ये घटना हैदराबाद की पारी के 16वें ओवर में देखने को मिली जिसे नूर अहमद कर रहे थे।चेन्नई के नूर अहमद ने इस ओवर में ओवरस्टेप किया और उस समय 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे मेंडिस को फ्री हिट मिल गई।

फ्री हिट वाली बॉल पर मेंडिस से बड़े शॉट की दरकार थी लेकिन वो इस गेंद को मिस कर गए। इस घटना पर चेन्नई के फैंस ने तो खुशी मनाई, लेकिन हमेशा की तरह काव्या के हाव-भाव ने सुर्खियां बटोरीं। कैमरे ने काव्या की एनिमेटेड प्रतिक्रिया को कैद कर लिया, जिसमें निराशा देखी जा सकती थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी हैदराबाद के गेंदबाजों ने चेन्नई की पारी की शुरुआत से ही दबाव बना दिया। शेख रशीद पहली ही गेंद पर आउट हो गए, और इसके बाद विकेट गिरते रहे। आयुष म्हात्रे ने 30 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन की सबसे बड़ी पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। दीपक हुड्डा ने अंत में 22 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। 155 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ट्रैविस हेड भी 19 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इसके बाद ईशान किशन ने 44 रन की अहम पारी खेली और अंत में कमिंडु मेंडिस (32*) व नीतीश रेड्डी  (19*) ने संयम के साथ लक्ष्य को हासिल कराया। हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार