9 दिसंबर, धर्मशाला (CRICKETNMORE)। एक तरफ जहां शिखर धवन बुखार का शिकार हो गए हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि केदार जाधव हैमस्ट्रिंग इंज्री का शिकार हो गए हैं। जिसके चलते केदार जाधव 3 मैचों की वनडे सीरीज में अब शामिल नहीं हो पाएंगें।

Advertisement

आपको बता दें कि अभ्यास सत्र के दौरान ही केदार जाधव को हैमस्ट्रिंग इंज्री हुई। ऐसे में अब कयास ये लग रहे हैं कि केदार जाधव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है। यदि श्रेयस अय्यर को मौका मिलता है तो वो अपना पहला डेब्यू मैच खेलेगें। वैसे श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए अबतक 2 टी- 20 मैच खेले हैं। 

रोहित शर्मा के लिए अब ये देखना होगा कि केदार जाधव की जगह यदि श्रेयस अय्यर को मौका देते हैं तो वो धोनी से पहले बल्लेबाजी करेगें या फिर नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आएगें। इसका फैसला अब सूबह ही होगा कि रोहित किस खिलाड़ी को मौका देते हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार