कीगन पीटरसन, एक ऐसा नाम जो दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज से पहले गुमनाम था लेकिन सीरीज के खत्म होते ही इस नाम की गूंज पूरी दुनिया ने सुन ली है। इस युवा बल्लेबाज़ ने केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में 82 रनों की धाकड़ पारी खेलकर ना सिर्फ भारतीय गेंदबाज़ों के धागे खोले बल्कि उनके पहली सीरीज जीत के सपने को चकनाचूर कर दिया।

Advertisement

तीसरे और निर्णायक मैच में चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। पहला टेस्ट हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज जीतने की पटकथा इस 28 वर्षीय बल्लेबाज़ ने लिखी। अगर आप ये कहें कि सिर्फ पीटरसन अकेले दम पर भारत से सीरीज छीन ले गए तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।

Advertisement

तीन टेस्ट मैचोंं की सीरीज खत्म होने पर पीटरसन सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे, जिसमें तीन मैचों में 46 की औसत से 276 रन थे। इस दौरान पीटरसन के बल्ले से तीन अर्द्धशतक भी देखने को मिले। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद दिग्गज इनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने तो कीगन पीटरसन की तुलना केविन पीटरसन से कर डाली है। जबकि गौतम गंभीर तो पूरी कमेंट्री के दौरान इनके मुरीद दिखे। कुछ भी हो इस छोटे अफ्रीकी पैकेट ने इंडिया के खिलाफ सीरीज में ऐसा धमाका कर दिया है जिसकी गूंज भारतीय फैंस को सालों साल याद रहेगी। हालांकि, अगर आप भारतीय फैन हैं तो निराश होंगे क्योंकि हमारी टीम सीरीज हारी है लेकिन अगर आप एक क्रिकेट फैन हैं तो इस खिलाड़ी को सलाम जरूर करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार