चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मिली सात विकेट की जीत का श्रेय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी को दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

धोनी ने मैच के बाद कहा, "हमारी बैटिंग बहुत अच्छी थी, इसका मतलब यह नहीं की गेंदबाजों ने अच्छा काम नहीं किया। आज ओस बिल्कुल भी नहीं थी। मुझे लगता हैं कि हमनें टीम को सेटल किया है। हम 5-6 महीने क्रिकेट से दूर थे।"

Advertisement

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

चेन्नई के कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी ली है। अगर आप देखो तो पिछले 10 सालों में हमने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। हम बाहर बैठे खिलाड़ियों का खूब ध्यान रखते हैं। ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रखना बेहद जरूरी है।"

चेन्नई की चेन्नई की छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ फिर से टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार