न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से वेलिंगटन में बेसिन रिजर्व में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज को डबल झटका लगा है। तेज गेंदबाज केमार रोच (Kemar Roach) और विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डाउरिच (Shane Dowrich) इस मैच से बाहर हो गए हैं। यह दोनों खिलाड़ी वापस अपने वतन लौटेंगे। 

Advertisement

रोच पिता की मौत के कारण और डाउरिच निजी कारणों के चलते वापस घर लौटेंगे। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सिलेक्शन पैनल ने मंगलवार ( 8 दिसंबर) को इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

22 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज जोशुआ दा सिल्वा को डाउरिच की जगह टीम में शामिल किया गया है और उन्हें टेस्ट डेब्यू का मिलना तय है। वहीं रोच के कवर के तौर प्रेस्टन मैकस्वीन टीम के साथ रहेंगे। पहले टेस्ट मैच के दौरान डाउरिच के हाथ में चोट लग गई थी और वह दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे, जबकि रोच ने 114 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। 

विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और ऑलराउंडर कीमो पॉल अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनके खेलने को लेकर मैच से पहले फैसला लिया जाएगा। 

वेस्टइंडीज फिलहाल दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। पहले टेस्ट मैच में उसे न्यूजीलैंड के हाथों पारी और 134 रनों की बड़ा हार का सामना करना पड़ा था। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम

Advertisement

जेसन होल्डर (कप्तान), रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, क्रैग ब्रैथवेट, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, शिमरोन हेटमायर, केमर होल्डर, अल्जाररी जोसेफ, कीमो पॉल।

स्टैंडबाय: नक्रमा बोनर, प्रेस्टन मैकस्वीन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार