Zimbabwe vs South Africa 1st Test: साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान और स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। महाराज ने 16.4 ओवर में 70 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, उन्होंने सीन विलियम्स, क्रैग एर्विन और तनाका चिवंगा को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही महाराज ने खास रिकॉर्ड अपे नाम कर लिया। वह साउथ अफ्रीका के 136 साल के टेस्ट इतिहास के पहले स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने 200 विकेट हासिल किए हैं, उन्होंने 91 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। उनके बाद साउथ अफ्रीका के सबसे सफल स्पिनर ह्यूग टेफील्ड हैं, जिनके नाम 61 पारियों में 170 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

बता दें कि टेम्बा बावुमा चोटिल होने के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए महाराज को टीम की कमान सौंपी गई है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसमें लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने 153 रन, कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 100 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 51 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 251 रनों पर ऑलआउट हो गई और मेहमान टीम ने 167 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। मेजबान के लिए टॉप स्कोरर रहे सीन विलियम्स ने 164 गेंदों में 137 रन की शानदार पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार