West Indies vs South Africa 2nd Test: वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले। यह अपनी सरजमीं पर जोसेफ द्वारा टेस्ट पारी में ली गई पहली पांच विकेट हैं। उन्होंने एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन औऱ केश महाराज को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

 पारी के 31वें ओवर जोसेफ ने बेहतरीन गेंद पर महाराज को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। आउट होने के बाद महाराज दंग रह गए।

Advertisement

जोसेफ़ ने इन-सीम गेंद फेंकी, जो आउटसाइफ ऑफ़ पिच हुई, जिसे महाराज डिफेंड करना चाहते हैं। लेकिन गेंद पड़कर अंदर की तरफ आई और स्टंप्स पर जाकर टकराई। गेंद इतनी तेज़ थी की  महाराज को प्रतिक्रिया करने का बहुत कम समय मिला और उनके स्टंप्स उड़ गए। 

बेहतरीन गेंद पर बोल्ड होने के बाद महाराज सदमे में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। 

बता दें कि जोसेफ ने अपने छोटे से करियर में तीसरी बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार पारी मे 5 विकेट लिए थे। सीरीज के पहले मुकाबले में जोसेफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। इस मैच में उन्हें अनुभवी केमार रोच की जगह मौका मिला था। 

गौरललब है कि वेस्टइंडीज पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 7 विकेट गवाकर 97 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम पहली पारी में अभी भी 63 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर जेसन होल्डर 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 160 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने 97 रन के कुल स्कोर तक 9 विकेट गवा दिए थे, लेकिन डेन पीट और नांद्रे बर्गर ने मिलकर दसवें विकेट के लिए 63 रन की बेहतरीन साझेदारी की। पीट 60 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। वहीं बर्गर ने 23 रन जोड़े। इन दोनों से पहले डेविड बेडिंगम ने 28 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 26 रन का योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार