28 वर्षीय गन गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर बीते लंबे समय से अपनी इंजरी के कारण काफी परेशान रहे हैं। हाल ही में आर्चर ने आईपीएल में चोटिल होने के कारण सिर्फ कुछ ही मैच खेले, वहीं अब वह अपनी इंजरी के चलते इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होने वाले एकलौते टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पू्र्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने जोफ्रा आर्चर पर बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, पीटरसन का मानना है कि जोफ्रा की इंजरी उनका इंटरनेशनल करियर खत्म कर सकती है। उन्होंने अपने एक ब्लॉग में लिखा, 'मैं जोफ्रा के लिए काफी निराश हूं। मुझे लगता है कि उनकी यह चोट शायद इंग्लिश क्रिकेट के साथ उनकी यात्रा को समाप्त कर देगी।'

Advertisement

केविन पीटरसन ने सिर्फ जोफ्रा आर्चर के करियर पर भविष्यवाणी ही नहीं कि बल्कि इस गन गेंदबाज़ को उनके करियर के लिए एक सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि (उनकी) एक फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट की खबरें हैं और जोफ्रा के लिए इसे स्वीकार करना सबसे अच्छा फैसला होगा। छह महीने रिकवरी करें और कुछ टूर्नामेंट खेलने के लिए चुने। साल में कुछ महीनें तेज तर्रार गेंदबाज़ी करें। ऐसा करने से उन्हें अच्छे पैसे मिलेंगे और वह इस खेल में अपना करियर बरकरार रख पाएंगे।'

बता दें कि जोफ्रा आर्चर फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं जिस वजह से वह पूरे इंग्लिश समर से बाहर हो चुके हैं। जोफ्रा आर्चर अपनी दाहिनी कोहनी में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण परेशान है। इस वजह से वह आईपीएल छोड़कर अपने स्वदेश लौटे थे, लेकिन अब उनकी इंजरी की गंभीरता को देखते हुए उन्हें पूरा इंग्लिश समर मिस करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार