14 फरवरी। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपना और अपने साथी हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा का डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।

Advertisement

यह तीनों इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रीहैब पर काम कर रहे हैं। यह तीनों वीडियो में यहां के बॉलीवुड के मशहूर गाने यहां के हम सिकंदर पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "कौन कहता है कि रीहैब बोरिंग होता है। यहां के हम सिकंदर।"

Advertisement

कलाई की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "एक और शख्स जल्द ही आपके साथ जुड़ने वाला है।" गौरतलब है कि खलील अहमद को न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक वनडे मैच के दौरान कलाई में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनका कलाई फ्रैक्चर हो गया था।

धवन को आस्ट्रेलियाई सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। वहीं ईशांत रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए चोटिल हो गए थे। पांड्या की न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी की उम्मीद थी लेकिन सर्जरी के बाद से उनकी वापसी में समय लग रहा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार