आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के स्पिन गेंदबाज कनिष्क चौहान की गेंद पर खिलान पटेल ने बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार लो कैच लपककर आखिरी विकेट झटका। इस कैच के साथ ही भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisement

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार (6 फरवरी) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक 175 रन की पारी के दम पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत लड़खड़ाती रही। बेन डॉकिन्स (66 रन) और बेन मेयस (45 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़कर कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी में नहीं बदल सका। हालांकि इसके बाद एक छोर से कालेब फाल्कनर ने जरूर मोर्चा संभाले रखा और 67 गेंदों में 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और इंग्लैंड की टीम 281 रन पर नौ विकेट गंवा चुकी थी। भारत को जीत के लिए बस एक विकेट की जरूरत थी, जो एक यादगार कैच के रूप में मिला।

37वें ओवर की आखिरी गेंद पर कनिष्क चौहान की फुल लेंथ डिलीवरी पर फाल्कनर ने पॉइंट की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद अच्छे से टाइम नहीं हुई और बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चली गई। वहां फिल्ड में मौजूद खिलान पटेल ने बाईं ओर झपट्टा मारते हुए जमीन से कुछ इंच ऊपर शानदार लो कैच लपक लिया। थर्ड अंपायर की जांच के बाद कैच को सही ठहराया गया और भारत की जीत पर मुहर लग गई।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

इस विकेट के साथ इंग्लैंड की पूरी टीम 40.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत ने फाइनल मुकाबला 100 रन से जीतकर छठी बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की और जूनियर क्रिकेट में अपना दबदबा एक बार फिर साबित किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार