घरेलू क्रिकेट में अक्सर शानदार प्रदर्शन करने वाले खुर्रम मंजूर ने एक बार फिर अपने बल्ले का लोहा मनवाया है। नेशनल टी-20 कप में खेलते हुए खुर्रम मंजूर ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के एक ओवर में ही 5 चौके जड़ दिए। खुर्रम मंजूर जब शाहीन शाह अफरीदी पर कहर बनकर टूटे थे तब उनका रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

सिंध की पारी के 17वें ओवर में 35 वर्षीय खुर्रम मंजूर ने शाहीन शाह अफरीदी को अपने स्ट्रोक से पूरी तरह से परेशान कर दिया। दुनियाभर के बल्लेबाजों को अपनी पेस से तंग करने वाले शाहीन शाह अफरीदी खुर्रम मंजूर के सामने पानी भरते हुए नजर आए। शाहीन शाह अफरीदी कोई भी गेंद फेंकते और खुर्रम मंजूर उसपर चौका जड़ देते। 

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो खुर्रम ने 37 गेंदों में 54 रन बनाकर टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक बनाया था। पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्वकप की तैयारियों में जुटी है ऐसे में शाहीन शाह अफरीदी की फॉर्म उनके टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है। उम्मीद की जा रही है विश्वकप से पहले पाकिस्तान की टीम अपने स्कवॉड में कुछ बदलाव कर सकती है।

दिग्गज शोएब मलिक की टी-20 विश्वकप के लिए पाक टीम में वापसी हो सकती है। वहीं अगर खुर्रम मंजूर भी लगातार अपने बल्ले से प्रभावित करते हैं तो हो सकता है कि चयनकर्ता उनके नाम पर भी विचार करें। पाकिस्तान को टी-20 विश्वकप में भारत के साथ अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेलना है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार