Khushdil Shah in DisBelief after getting out: न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (14 फरवरी) को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कीवी टीम ने इस सीरीज में बिना एक भी मैच हारे ट्रॉफी अपने नाम की।

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान की लुटिया डूबोने का काम उनके बल्लेबाजों ने किया। कई स्टार बल्लेबाज़ तो मैच में फेल रहे ही लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया और उनमें से एक टीम में वापसी कर रहे खुशदिल शाह भी थे जो मिचेल सैंटनर की गेंद पर अपना विकेट फेंक गए। आउट होने के बाद खुशदिल को यकीन ही नहीं हुआ कि वो आउट हो गए हैं।

Advertisement

खुशदिल का विकेट पाकिस्तान की पारी के 44वें ओवर में गिरा जब मिचेल सैंटनर की पहली ही गेंद पर खुशदिल ने हवाई शॉट मार दिया। उनके शॉट को देखकर लगा कि ये गेंद बाउंड्री के बाहर जाकर ही गिरेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और ग्लेन फिलिप्स ने डीप में एक आसान सा कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। कैच पकड़े जाने के बाद खुशदिल ने अपना सिर पकड़ लिया क्योंकि उन्हें लगा था कि ये छक्का हो जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 49.3 ओवर में 242 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फखर जमान (10), बाबर आजम (29) औऱ सऊद शकील (8) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान औऱ सलमान आगा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। रिजवान ने 76 गेंदों में 46 रन औऱ सलमान आगा ने 65 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा तैय्यब ताहिरस ने 33 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 45.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। कीवी टीम के लिए 58 गेंदों में 57 रन और 64 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 74 गेंदों में 48 रन और केन विलियमसन ने 49 गेंदों में 34 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार