Kieron Pollard Record:  मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क (WAF vs MINY) के बीच कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ीयम में खेला गया था जहां MINY के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने 25 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रचा। 

Advertisement

1000 टी20 छक्के: 39 वर्षीय कीरोन पोलार्ड ने वाशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाज़ों की धुलाई करके अपनी 64 रनों की पारी में 8 छक्के लगाए। खास बात ये है कि इसी के साथ उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपने 1000 छक्के पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पोलार्ड से पहले क्रिस गेल ने ही यह कारनामा किया था।

T20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  1. क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 1056 छक्के
  2. कीरोन पोलार्ड - 746 मैचों की 664 पारियों में 1001 छक्के
  3. आंद्रे रसेल - 600 मैचों की 517 पारियों में 792 छक्के
  4. निकोलस पूरन - 468 मैचों की 441 पारियों में 764 छक्के
  5. जोस बटलर - 516 मैचों की 486 पारियों में 630 छक्के

गौरतलब है कि यह दिग्गज कैरेबियाई ऑलराउंडर टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। कीरोन पोलार्ड ने ही टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने और रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उनके नाम 746 टी20 मैचों में 14,803 रन दर्ज हैं।

मैच का हाल: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर एमआई न्यूयॉर्क को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रन टांगे। उनके लिए कैप्टन निकोलस पूरन (33 गेंदों पर 106 रन) और कीरोन पोलार्ड (25 गेंदों पर 64 रन) ने शानदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में वाशिंटन फ्रीडम के लिए कैप्टन स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बैटर एंड्रीज गौस ने धमाकेदार शतक लगाए जिसके दम पर WAF ने 18.4 ओवर में 267 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अब वह फाइनल में जगह बनाने के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से भिड़ेंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार