ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard T20 Record) ने शनिवार (4 मार्च) को पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के मुकाबले में अपनी शानदार बल्लेबाजी से दो खास रिकॉर्ड बना दिए। मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए पोलार्ड ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 28 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने दो चौके और तीन छक्के जड़े।

Advertisement

800 छक्के जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी

Advertisement

पोलार्ड ने अपनी पारी के दौरान तीन छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 800 छक्के पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ क्रिस गेल ने किया था, जिनके नाम 1056 छक्के दर्ज हैं। 

टी-20 में 12000 रन

पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में अपने 12000 रन भी पूरे कर लिए हैं। क्रिस गेल और शोएब मलिक के बाद ये कारनामा करने वाले पोलार्ड तीसरे खिलाड़ी बने हैं। इस फॉर्मेट में गेल के नाम 14562 रन और मलिक ने 12515 रन बनाए।

हालांकि पोलार्ड की यह पारी मुल्तान की जीत नहीं दिला सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसमें सैम बिलिंग्सन ने 35 गेंदों में 54 रन और अब्दुला शफीर ने 35 गेंदो 48 रन बनाए।

Advertisement

मुल्तान के लिए अनवर अली,कीरोन पोलार्ड,अब्बास अफरीदी औऱ इहसानुल्लाह ने दो-दो और समीन गुल ने एक विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में मुल्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 30 रन का योगदान दिया। 

लाहौर कलंदर्स के लिए राशिद खान ने तीन विकेट, जमान खान,हारिस रऊफ, सिकंदर रजा और हुसैन तलत ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। राशिद को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही लाहौर की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार