आज आईपीएल के मुकाबले में केकेआर का सामना मुंबई इंडियंस के साथ शेख जायेद स्टेडियम में हो रहा है। मैच  में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर पोलार्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आबू धाबी में खेले जा रहे आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।

Advertisement

पोलार्ड का यह आईपीएल में 150वां मुकाबला है। इसके साथ ही वह आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे विदेशी और कुल 14वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलवा वो मुंबई  इंडियंस के तरफ से 150 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है ।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर पोलार्ड की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो 150 नंबर की जर्सी के साथ दिख रहे है।

आईपीएल के इतिहास में बतौर विदेशी सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स के नाम है। डी विलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में कुल 155 मैच खेले है। इस दौरान ये दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए नजर आए है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार