वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। वो टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले इतिहास के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इस तरह वो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। पोलार्ड ने ये उपलब्धि सीपीएल 2025 के एक मैच के दौरान हासिल की।

Advertisement

पोलार्ड ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे और उन्होंने अपनी टीम की जीत में 9 गेंदों में नाबाद 19 रनों का योगदान दिया। इन 19 रनों के दौरान ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 14 हजार रन भी पूरे कर लिए। गौरतलब है कि गेल ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 14562 रन बनाए हैं, जबकि पोलार्ड के नाम इस समय 14000 रन हैं।

Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि गेल अब टी-20 क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं, जिससे पोलार्ड के लिए गेल को पीछे छोड़कर इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का रास्ता खुला हुआ है। उन्हें ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 562 रनों की जरूरत है। रॉयल्स के खिलाफ मैच में पोलार्ड ने एक छक्का भी लगाया और इस छक्के के साथ ही उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा छक्कों का एविन लुईस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लुईस ने टूर्नामेंट में 111 मैचों में 203 छक्के लगाए हैं। पोलार्ड ने 130 मैचों में ये रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब सीपीएल में 204 छक्कों के साथ ये रिकॉर्ड उनके नाम है। रॉयल्स के खिलाफ इस जीत के साथ, कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम ने पांच में से चार जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार