श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एंटीगा में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया। एक टी-20 मैच में 6 छक्के लगाने वाले वो पहले कैरिबियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। 

Advertisement

पोलार्ड ने श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकीला धनंजय की बखियां उधेड़ते हुए एक ओवर में लगातार एक के बाद एक गगनचुंबी 6 छक्के लगाए। जिसके चलते वो अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले कैरेबियाई खिलाड़ी जबकि युवराज सिंह के बाद टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में 2007 में युवराज सिंह ने ये कारनामा किया था। हालांकि, उसके बाद साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने भी साल 2007 में वनडे अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 छक्के लगाए थे। जिसके बाद इस लिस्ट में अब पोलार्ड का नाम भी जुड़ गया है। 

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज को 132 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में विंडीज ने आसानी से पोलार्ड के 6 छक्कों की बदौलत 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार