वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बातचीत करते हुए अपनी वर्ल्ड टी-20 इलेवन में 5 खिलाड़ियों को चुना है।

उन्होंने इस दौरान उन खिलाड़ियों का नाम लिया जो एक टीम में अलग-अलग विभाग से आते हो। पोलार्ड ने सबसे पहले अपने हमवतन और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल को जगह दी है। 42 साल की उम्र में भी गेल किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते हैं। टी-20 क्रिकेट में गेल के नाम 446 मैचों में 14,261 रन दर्ज है।

दूसरे खिलाड़ी के तौर पर पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के अपने पूर्व साथी और श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का रखा है। मलिंगा के नाम 295 मैचों में 390 विकेट दर्ज है।

पोलार्ड की लिस्ट में तीसरे खिलाड़ी के रूप में वेस्टइंडीज के ही स्टार मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन मौजूद हैं। नरेन ने टी-20 के खेल में अपनी गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किए हैं। ना सिर्फ वेस्टइंडीज की तरफ से बल्कि आईपीएल में केकेआर, सीपीएल और बीबीएल में भी नरेन ने अपनी स्पिन का जादू दिखाया है।

अपनी टीम में विकेटकीपर की भूमिका के लिए पोलार्ड ने भारत के पूर्व कप्तान और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को चुना है। टी-20 क्रिकेट में धोनी ने 185 कैच और 84 स्टंपिंग की है।

पोलार्ड ने पांचवें खिलाड़ी के रूप में खुद को ही रखा है। ऐसा करते हुए उन्होंने कहा कि वो उनकी टीम में है इसलिए वो अपने आप को भी इन 5 खिलाड़ियों में शामिल करेंगे।

बिना किसी संदेह के पोलार्ड टी-20 की दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। पोलार्ड के नाम टी-20 में 10,000 से ज्यादा रन होने के अलावा 298 विकेट भी दर्ज है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार