किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को किया ट्विटर पर अनफॉलो !

Updated: Wed, Nov 20 2019 22:18 IST
किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को किया ट्विटर पर अनफॉलो ! Images (twitter)

20 नवंबर। क्रिकेट फैन्स के लिए चौंकाने वाली खबर है। मुंबई इंडियंस के दिग्गज किरोन पोलार्ड  ने अपने साथी खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है।

जैसे ही यह खबर सामने आई फैन्स हैरान हैं कि आखिर में ऐसा क्या हुआ कि किरोन पोलार्ड  ने रोहित शर्मा को सोशल नेटवर्किंग साइट्स से अनफॉलो कर दिया।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं और किरोन पोलार्ड को हमेशा सपोर्ट करते हैं। यही कारण है कि आईपीएल 2020 के ऑक्शन से पहले किरोन पोलार्ड  को मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन किया है।

आपको बता दें कि इस समय रोहित शर्मा ईडन गॉर्डन के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ डे- नाइट टेस्ट मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ईडन गॉर्डन में 22 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच यह पहला डे- नाइट टेस्ट मैच खेला जाने वाला है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें