राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को हुए मुकाबले में आईपीएल आचार संहिता के उलंघ्घन करने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

Advertisement

गेल पंजाब की पारी के आखिरी ओवर मे जोफ्रा आर्चर की गेंद पर 99 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। शतक पूरा ना कर पाने की निराशा के कारण यूनिवर्स बॉस ने गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया था। गेल पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 का चार्ज लगा है औऱ उन्होंने अपनी इस गलती को स्वीकारा है। 

Advertisement

हालांकि बल्ला फेंकने के एकदम बाद ही गेल शांत हो गए थे और उन्होंने जोफ्रा आर्चर से हाथ भी मिलाया था। 

गेल ने इस मैच में 63 गेंदों में 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 99 रन की पारी खेली। इस दौरान वह टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। लेकिन उनकी यह पारी किंग्स इलेवन पंजाब की जीत में काम नहीं आई। बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ और जॉस बटलकर की शानदार पारियों से राजस्थान ने 15 गेंद बाकी रहते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। 

इस हार के बाद पंजाब को अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करनी होगी। तभी उसकी प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की उम्मीदों को मजबूती मिलेगी। राजस्थान इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई और उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1 नवंबर क अपना फाइनल मैच खेलना है। रॉयल्स औऱ केकेआर दोनो को ही प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार