किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट पर 149 रन बनाए थे। पंजाब ने 18.5 ओवरों में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

पंजाब के लिए मनदीप सिंह और क्रिस गेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। गेल ने 29 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के मारे। मनदीप सिंह ने नाबाद 66 रन बनाए। उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया और आठ चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement

कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 पारी खेली। कप्तान इयोन मोर्गन ने 40 और लॉकी फग्र्यूसन ने नाबाद 24 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार