13 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की निलामी 27 और 28 जनवरी को होने वाली है। उससे पहले बीसीसीआई ने 13 जनवरी को उन खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है जिन्हें ऑक्शन किया जाएगा।

Advertisement

आपको बता दें कि इस बार के ऑक्शन में कुल 1122 खिलाड़ी शामिल होगें। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की तरह से एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि इस बार के ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम बांग्लादेश के एक धाकड़ बल्लेबाज को टीम में शामिल करने वाला है।

आगे जाने इस खिलाड़ी को खरीदने की सोच रहा है किंग्स इलेवन पंजाब की टीम►

 

आईपीएल 2018 के ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम बांग्लादेश के धमाकेदार बल्लेबाज तमिम इकबाल को खरीदने की रणनीति बना रहा है। गौरतलब है कि तमिम इकबाल इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं।

पाकिस्तान सुपरलीग और नेटवेस्ट टी- 20 ब्लास्ट में तमिम इकबाल का फॉर्म कमाल का रहा है। ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस बार के आईपीएल में इस खिलाड़ी को खरीदने की भरपूर कोशिश में होगी।

Advertisement

आईपीएल 2018 के ऑक्शन में बांग्लादेश के 8 खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार