मोहाली, 5 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

Advertisement

चेन्नई इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं और अब केवल एक स्थान को लेकर ही कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद में मुकाबला है। 

Advertisement

चेन्नई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से हराकर 18 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। 

टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह 11 मैचों में अब तक 358 रन बना चुके हैं। 

गेंदबाजी में टीम के पास इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा की तिकड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। 

 

दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सात विकेट से हारने के बाद पंजाब की टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई है। इस हार के साथ ही पंजाब प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है। 

Advertisement

टीम इस सीजन में ज्यादातर अपने ओपनर लोकेश राहुल और क्रिस गेल पर निर्भर रही है। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज कोलकाता के खिलाफ रन बनाने में विफल रहे, जिसके कारण टीम 200 रन तक के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। 

राहुल 13 मैचों में अब तक 522 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। 

पंजाब की टीम के इस समय 13 मैचों में 10 अंक है और वह सातवें नंबर पर है। 

Advertisement

टीमें (संभावित) :

चेन्नई: अंबाती रायडू, शेन वाटसन,सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस।

पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, करुण नायर, निकोलस पूरन, सैम कुरेन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़/मुरुगन अश्विन।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार