मयंक अग्रवाल की बेहतरीन पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा आईपीएल 2020 का दूसरे मुकाबला टाई हो गया है। अब मैच के विजेता का फैसला सुपर ओवर से होगा। 

Advertisement

मयंक ने 60 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। दिल्ली के 157 रनों के जवाब में पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए।

Advertisement

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने खराब शुरूआत के बाद भी अंत के ओवरों में मार्कस स्टोइनस की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। 

स्टोइनिस ने 21 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। आखिरी ओवर में दिल्ली ने 30 रन बटोरे। स्टोइनिस ने इस ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगाए। इसी ओवर में वह रन आउट हुए। 

दिल्ली ने अपने तीन विकेट महज 13 रनों पर ही खो दिए थे। शिखर धवन (0) पृथ्वी शॉ के साथ हुई गलतफहमी में रन आउट हो गए। मोहम्मद शमी ने शॉ (5) को क्रिस जोर्डन की मदद से पवेलियन भेज दिया। विंडीज के शिमरन हेटमायेर (7) दिल्ली के साथ पहले मैच में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। मोहम्मद शमी ने उन्हें मयंक के हाथों कैच कराया

Advertisement

तीन विकेट गिरने के बाद टीम का भार ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर पर था। इन दोनों ने पारी को तो संभाला लेकिन तेजी से रन नहीं बना पाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।

अपना पहला आईपीएल खेल रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने इन दोनों को हाथ खोलने नहीं दिए और बिश्नोई ही पंत का विकेट लेने में सफल रहे। पंत बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टम्प मे जा लगी। पंत ने 29 गेंदों पर 31 रन बनाए।

कप्तान अय्यर को शमी ने अगले ओवरों में आउट कर दिया। अय्यर ने 32 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 39 रन बनाए।

Advertisement

शेल्डन कॉटरेल ने अक्षर पटेल को आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट लिया। पटेल खाता भी नहीं खोल सके। यहां लग रहा था कि दिल्ली सम्मानजनक स्कोर भी खड़ा नहीं कर पाएगी लेकिन अंत में स्टोइनिस ने तेज तर्रार पारी खेल दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर दिया।

पंजाब की तरफ से सबसे किफायती शमी रहे जिन्होंने चार ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। बिश्नोई ने चार ओवरों में 22 रन देकर एक विकेट लिया। अपना पहला मैच खेल रहे कॉटरेल ने चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार