इंदौर, 13 मई (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब टीम सोमवार को यहां अपने दूसरे घरेलू मैदान-होल्कर स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के प्लेआफ में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। पंजाब अंकतालिका में 11 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं प्लेआफ की दौर से लगभग बाहर हो चुकी बेंगलोर इतने ही मैचों में आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। 

Advertisement

इस सीजन में अब तक केवल सनराइजर्स हैदराबाद ने ही 18 अंकों के साथ प्लेआफ के लिए क्वालीफाई किया है और अभी तीन और टीमों को प्लेआफ में जगह बनानी है। 

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब के लिए मुश्किल ये है कि वह लगातार दो मैच हार चुकी है और अब उसके ऊपर टूर्नामेंट में बने रहने को लेकर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। दूसरी तरफ विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है। 

पंजाब की बल्लेबाजी ज्यादातर लोकेश राहुल और क्रिस गेल पर निर्भर है जिन्होंने अब तक क्रमश: 537 और 332 रन बनाए हैं। हालांकि मध्यक्रम में टीम की बल्लेबाजी चिंता की बात है। 

गेंदबाजी में एंड्रयू टाई और मुजीब उर रहमान अब तक क्रमश: 20 और 14 विकेट ले चुके हैं। लेकिन बेंगलोर की मजबूत बल्लेबाजी के सामने पंजाब के गेंदबाजों को खुब पसीना बहाना होगा। 

 
Advertisement

बेंगलोर के लिए कप्तान कोहली और अब्राहम डिविलियर्स अच्छा कर रहे हैं जिन्होंने अब तक क्रमश: 466 और 358 रन बनाए हैं। मंदीप सिंह भी 245 रन बनाकर अच्छा कर रहे हैं। 

गेंदबाजी में उमेश कुमार (14 विकेट), मोहम्मद सिराज (8), टिम साउदी (5) और युजवेंद्र चहल (10) के सामने पंजाब के बल्लेबाजों को रोकने की चुनौती होगी। 

टीमें (सम्भावित) : 

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, युवराज सिंह, करुण नायर, केएल राहुल, क्रिस गेल, मार्कस स्टोइनिस, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, एंड्रयू टाई। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, यजवेंद्र चहल, ,वॉशिंगटन सुंदर, मनदीप सिंह, कोलिन डी ग्रांडहोमे, उमेश यादव, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, टिम साउदी, कोरी एंडरसन।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार