WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) ने गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ यूपी ने तो अपने पहले ही मैच में जीत हासिल कर ली लेकिन गुजरात की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है और अब यहां से उनके लिए आगे की राह भी आसान नहीं होने वाली है।

Advertisement

इस मैच को यूपी के लिए फिनिश तो ग्रेस हैरिस ने किया लेकिन इस जीत की नींव किरण नवगिरे ने रखी थी। किरण नवगिरे ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। वैसे तो किरण को आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत संभलकर की और उन्होंने ये भी दिखाया कि वो बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ सिंगल-डबल के साथ भी खेल सकती हैं।

Advertisement

नवगिरे इस मैच में एक और चीज़ को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, इस मैच में 27 साल की किरण नवगिरे को कोई भी स्पॉन्सर नहीं मिला जिसके चलते वो गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बल्ले पर बिना किसी स्पॉन्सर के खेलने उतरी लेकिन स्पॉन्सर नहीं मिला तो किरण ने अपने बल्ले पर धोनी का नाम लिख लिया और गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने उस बल्ले से खेलते हुए उन्होंने अर्द्धशतक लगा दिया।

इस समय सोशल मीडिया पर किरण के बल्ले की तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि उनके बल्ले पर MSD 07 लिखा हुआ है। किरण के इस प्यारे से जेस्चर के लिए उनकी काफी तारीफ की जा रही है। ये बात किसी से भी नहीं छिपी हुई है कि वो महेंद्र सिंह धोनी की कितनी बड़ी फैन हैं और वो खुलकर इस बात को कह चुकी हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें छक्के मारने की प्रेरणा भी एमएस धोनी से ही मिली है।

किरण को बेशक इस मैच से पहले कोई स्पॉन्सर ना मिला हो लेकिन वो जिस तरह से खेल रही हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि जल्द ही कई बड़े-बड़े स्पॉन्सर उनको स्पॉन्सर करने के लिए उनके पीछे लगने वाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार